Shraddha Kapoor की लेटेस्ट तस्वीरों में फैंस ने की ताका झांक, दिख गया कुछ ऐसा कि चर्चा का मुद्दा बन गयी अभिनेत्री की Love Life

By एकता | Mar 25, 2024

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जल्द ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने की तैयारी कर सकती है। इन सब के बीच रविवार को श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इस तस्वीरों में, अभिनेत्री ने 'आर' वाला पेंडेंट पहना हुआ है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद से अफवाहों को हवा मिल गयी है और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की लव लाइफ चर्चा का मुद्दा बन गयी है।

इसे भी पढ़ें: Birthday के अगले ही दिन बीजेपी ने Kangana Ranaut को दिया तोहफा, लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से बनाया उम्मीदवार

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की लव स्टोरी

पिछले कुछ सालों से श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के डेट करने की अफवाहें उड़ रही है। हालाँकि, दोनों की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। इस साल मार्च की शुरुआत में श्रद्धा और ललित को साथ में मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहाँ से दोनों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग उत्सव में हिस्सा लेने के लिए जामनगर के लिए उड़ान भरी थी। इतना ही नहीं इस दौरान के वीडियो, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे, उनमें श्रद्धा ललित को अपने एक्स और आशिकी फिल्म के को-स्टार आदित्य रॉय कपूर से मिलवाती नजर आयी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'तू झूठी मैं मक्कार' में काम करने के दौरान श्रद्धा और राहुल एक-दूसरे के करीब आए थे।

इसे भी पढ़ें: पत्नी Aishwarya Rai से ज्यादा प्यार अपनी बहन से करते हैं Abhishek Bachchan? Shweta की जन्मदिन पोस्ट वायरल होने पर फैंस ने उठाए सवाल

राहुल मोदी कौन हैं?

राहुल मोदी पेशे से एक फिल्म लेखक हैं। उन्होंने 2023 में रिलीज़ हुई रोमांटिक-कॉम फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' लिखी थी। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। मोदी द्वारा लिखित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

प्रमुख खबरें

Yemen Coast पर 14 भारतीयों वाली नौका की घटना पर दूतावास जुटा रहा तथ्य

Asian Para Games में भारत चमका, Pramod Bijarnia और निमिषा ने जीते रजत पदक

Red Sea Indian Boat incident | लाल सागर में फंसी भारतीय नागरिकों की नौका... यमन दूतावास की त्वरित कार्रवाई और क्षेत्रीय तनाव की पूरी कहानी

Tibet में 7.0 तीव्रता के Earthquake से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत और 54 घायल