By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021
भारतीय फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता और सुपरस्टार रजनीकांत उनकी आने वाली फिल्म अनाथे(Annaatthe) को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल मुद्दा यह है कि अभिनेता की आगामी फिल्म अनाथे के पोस्टर पर बकरी का खून छिड़कने की उनके प्रशंसकों की हरकत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रजनीकांत के प्रशंसक माने जाने वाले कुछ लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी जिज्ञासा जाहिर करने के लिए,एक बकरी को मारते हुए और उसका खून फिल्म के पोस्टर पर छिड़कते दिखाया गया है। फैंस की इस अमानवीय घटना की हर जगह निंदा की जा रही है।
हालांकि फैंस द्वारा अपने दिग्गज और पसंदीदा अभिनेता के कटआउट पर दूध डालना तो आम बात है लेकिन बकरी का खून इस तरह छिड़कने की घटना पहली बार सामने आई है। सुधाकर ने अपने बयान में इस हरकत को घोर निंदनीय बताया है और कहा कि हम सब से अनुरोध करते हैं कि कोई भी व्यक्ति इस तरह के घृणित कामों में शामिल ना हो।
Annaatthe फिल्म की बात करें तो यह है एक्शन ड्रामा फिल्म है। सिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा मीना ,जैकी श्रॉफ और कृति सुरेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत डी ईम्मान द्वारा तैयार किया गया है और यह फिल्म दीपावली के अवसर पर 4 नवंबर को रिलीज की जाएगी।