Thunderbolts Teaser Trailer Out । मार्वल की नयी फिल्म के टीज़र ट्रेलर को देखकर पागल हुए फैंस, मई 2025 तक नहीं कर पाएंगे इंतजार

By एकता | Sep 24, 2024

मार्वल के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है, एक नई सुपरहीरो टीम इकट्ठी हुई है लेकिन अच्छे के लिए हैं या बुरे के लिए, हम अभी तक नहीं जानते हैं। दरअसल, सोमवार को, मार्वल स्टूडियो ने अपनी अगली परियोजना 'थंडरबोल्ट्स' का टीजर ट्रेलर जारी किया। इस फिल्म में, मार्वल के कुछ बेमेल या ये कह लीजिये एक-दूसरे से नफरत करने वाले सुपरहीरोज को सरकार द्वारा दिए गए मिशन के लिए टीम बनाते हुए देखा जा सकता है। बता दें, फिल्म अगले साल 2 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Marvel Entertainment (@marvel)

इसे भी पढ़ें: Sean ‘Diddy’ Combs को अपना गुरु मानते थे Justin Bieber, उनके कांड सामने आने के बाद रहे पछता

इस टीजर ट्रेलर के रिलीज के बाद से फैंस की बेसब्री बढ़ गयी है। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा, 'अब आप मार्वल प्रोडक्शन को इस तरह से बनाते हैं!!!' एक अन्य ने लिखा, 'मुझे कहना होगा कि मैं वास्तव में आश्चर्यचकित हूं कि यह कितना अच्छा लग रहा है। एक मार्वल फिल्म देखना ताज़ा है जहाँ वे अधिक लो प्रोफाइल हैं और लंबे समय में पहली बार ग्रह/मल्टीवर्स अंत परिदृश्य नहीं कर रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

Asian Para Games 2026: यौन दुर्व्यवहार के आरोप में Para Swimmer शम्स आलम शेख जापान से वापस भेजे गए

Ahmedabad में 23 अक्टूबर से पहली Commonwealth Kabaddi Championship, 13 देश होंगे शामिल

Explained | दिल्ली में गंदे पानी की समस्या पर बड़ा प्रहार! जानिए क्या है 8,941 करोड़ रुपये का यमुना क्लीन प्रोजेक्ट, जिससे 36 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

Jagti Township में घटिया मरम्मत की स्वतंत्र जांच हो, Panun Kashmir ने उठाई मांग