Argentina के प्राइमरी चुनाव में धुर दक्षिणपंथी जेवियर मिलेई को मिले सबसे ज्यादा वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2023

ब्यूनस आयर्स। आर्थिक संकट से जूझ रहे अर्जेंटीना में अक्टूबर में होने वाले आम चुनाव के तहत राष्ट्रपति पद के उम्मदीवार का चयन करने के लिए हुए प्राइमरी चुनाव में धुर दक्षिणपंथी नेता जेवियर मिलेई ने रविवार को सबसे ज्यादा मत हासिल किए। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशंसक मिलेई ने कहा है कि अर्जेंटीना के सेंट्रल बैंक को खत्म कर देना चाहिए। उनका मानना है कि जलवायु परिवर्तन एक झूठ है, वह यौन शिक्षा को परिवार को बर्बाद करने की साजिश बताते हैं, उन्हें लगता है कि मानव अंगों की बिक्री कानूनी होनी चाहिए और वह पिस्तौल रखने के नियमों को आसान बनाना चाहते हैं।

अपनी चुनावी जीत का जश्न मनाते हुए मिलेई ने ‘‘इस देश में व्याप्त भ्रष्ट और बेकार राजनीति को खत्म करने’’ का संकल्प लिया। महंगाई, बढ़ती गरीबी और मुद्रा के अवमूल्यन से जूझ रहे अर्जेंटीना में अंसतोष व्यापक पैमाने पर है। मिलेई ने पेसो मुद्रा के स्थान पर अमेरिकी डॉलर लाने का आह्वान कर जनता का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा