फराह खान हुई कोविड-19 से संक्रमित, कहा- वैक्सीन की ले चुकी हूं दोनों खुराक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

मुंबई। फिल्मकार एवं नृत्य निर्देशक फराह खान कुंदर ने बुधवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं एवं शीघ्र ही उससे उबरने की उन्हें उम्मीद है। ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘ हैपी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों की 56 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि पूर्ण टीकाकरण के बाद भी वह संक्रमित हो गयीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ टीके की दोनों खुराक लेने एवं टीकाकरण करा चुके अधिकतर लोगों के साथ काम करने के बावजूद मैं कोविड से संक्रमित हो गयी। मैंने पहले ही उन सभी को परीक्षण कराने के लिए बोल दिया है जिनके संपर्क में मैं आयी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यदि मैं (अधिक उम्र एवं घटती याददाश्त की वजह से) किसी को भूल गयी हूं तो कृपया वह भी जांच करा लें। मुझे शीघ्र ही स्वस्थ हो जाने की उम्मीद है।’’

प्रमुख खबरें

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित

Bhubaneswar में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस Encounter में घायल, कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा