फरहान अख्तर की साली ने बरपाया कहर, समुंद्र किनारे बिकिनी में दिए कातिलाना पोज

By एकता | Mar 09, 2022

अभिनेत्री और वीजे अनुषा दांडेकर अपनी फैशन स्टेटमेंट की वजह से अक्सर लोगों की नजरों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के फैशन सेंस के काफी लोग दीवाने हैं। अभिनेत्री भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादा नजर नहीं आयी हो पर सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सी फोटो और वीडियो शेयर करके लोगों के दिलों को धड़काती रहती हैं। अभिनेत्री ने बीते दिन वूमेंस डे पर अपनी कुछ हद से ज्यादा तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर आग लगा दी।

अभिनेत्री की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अनुषा ने व्हाइट कलर की बिकिनी पहनी हुई हैं और कानों में बड़े-बड़े अपने नाम वाले इरिंग भी पहनें हुए हैं। समुंद्र किनारे पानी के बीच में बिकिनी पहनकर लेटी हुई अनुषा बेहद ही कातिलाना पोज देकर लोगों को आहें भरने पर मजबूर कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने के लिए इन अभिनेत्रियों को मिली थी गंदी सलाह, खुद बताई आपबीती


अनुषा दांडेकर के सिज़लिंग बिकिनी लुक पर हजारों लोग अपना दिल लुटा बैठे हैं और कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री के हॉट लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेत्री की बिकिनी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "जबरदस्त"। एक अन्य ने कमेंट में लिखा, "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जैसे......"।

इसे भी पढ़ें: हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी आगे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की ये 7 हीरोइनें


अनुषा दांडेकर ने 19 साल की उम्र में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पुणे से मुंबई शिफ्ट हो गयी थी। उन्होंने एमटीवी के हाउस ऑफ स्टाइल में एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुषा ने मॉडल-अभिनेत्री लिसा हेडन के साथ इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल शो को जज भी किया है। मुंबई मैटिनी के साथ अनुषा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इसे भी पढ़ें: रेड बिकिनी पहनकर पूल में एंजॉय करतीं पलक तिवारी का हॉट लुक देखकर बहका लोगों का मन, देखें तस्वीरें


अभिनेत्री अनुषा दांडेकर 2017 में शो इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से बटोर मेंटर जुड़ी। रिलेशनशिप की बात करें तो अभिनेत्री अनुषा अभिनेता करण कुंद्रा के साथ काफी लंबे समय तक रिलेशन में रहीं। दोनों ने मिलकर एमटीवी लव स्कूल शो को भी होस्ट किया। बीते साल अनुषा करण कुंद्रा से अलग हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी