Faridabad में मुठभेड़ के बाद 20 चोरियों का आरोपी विमल गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की पुलिस ने सेक्टर-58 इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा की टीम और संदिग्ध के बीच बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ऊंचा गांव अपराध शाखा की एक टीम सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी पुलिसकर्मियों ने चोरी की मोटरसाइकिल पर जा रहे विमल नामक युवक को रोकने की कोशिश की। उसने बताया कि संदिग्ध ने पुलिस टीम पर दो गोलियां चला दीं।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विमल के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं। उसने बताया कि जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार था, वह भी चोरी की थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमल का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ चोरी के करीब 20 मामले दर्ज हैं। वह सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में हुई चोरी की चार-पांच घटनाओं में भी वांछित था। अधिकारी ने कहा, ‘‘फिलहाल आरोपी का सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

अन्य चोरियों और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उससे पूछताछ की जाएगी।’’

प्रमुख खबरें

New Zealand के Tim Seifert ने की भारतीय युवा तेज गेंदबाजों की तारीफ

Kishtwar में लापता दो SPOs के मिले गोलियों से छलनी शव, हथियार भी गायब

UP में नया गठबंधन, चंद्रशेखर-ओवैसी ने हाथ मिलाया, सपा-कांग्रेस के लिए सिरदर्द बढ़ाया?

15 राउंड फायरिंग की, गालियां दीं और कहा- हैप्पी दिवाली: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में Former Tech Mahindra Executive की हत्या का खौफनाक CCTV आया सामने