फरीदाबाद: किशोरी को गोली मारने के आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, मुठभेड़ में घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

फरीदाबाद में 17 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी पर दिनदहाड़े गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

कनिष्का के कंधे और पेट में चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस की एक टीम जतिन के साथ कबूलपुर गांव गई ताकि उसके द्वारा छिपाए गए अवैध हथियारों को बरामद किया जा सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियार सौंपने को कहा, लेकिन आरोपी ने पत्थरों के ढेर में छिपा कर रखे हथियार को अचानक निकाल लिया और पुलिस पर गोलियां चलाते हुए फरार हो गया।

फरीदाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध, वरुण दहिया ने कहा, पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने फिर से उन पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध हथियार और चार कारतूस बरामद किए हैं। एसीपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Meerut Road Accident में कांवड़ियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 1 की मौत और चार घायल

Revanth Reddy की US Visit को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी बहस

CPI M नेताओं ने AN Shamseer पर टिप्पणी करने पर Vellappally Natesan को आड़े हाथ लिया

Meerut Murder Case में सौतन समेत 3 गिरफ्तार, बेटे के विवाद में की थी हत्या