किसान ने जमीन देने के लिए भरी हामी, गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक से नोएडा एक्सटेंशन की राह होगी आसान

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 13, 2022

एक किसान ने गाजियाबाद और नोएडा एक्सटेंशन में क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच 1.5 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए जरूरी 800 वर्ग मीटर जमीन देने के लिए अपनी हामी भर दी। जिसके चलते अब क्रॉसिंग रिपब्लिक टाउनशिप से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सड़क बन सकेगी। रिछपाल-गढ़ी गांव में लगभग 5 साल से किसान अपनी जमीन देने के लिए राजी नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि वह तब राजी हुए जब जीडीए सीआईपीएल उन्हें यह आश्वासन दिया कि उनको क्रॉसिंग रिपब्लिक टाउनशिप में कहीं उसी आकार का एक कमर्शियल प्लाट दिया जाएगा।

 जीडीए चीफ टाउन प्लानर आशीष शिवपुरी ने बताया कि रिचपाल गढ़ी गांव के जरिए सड़क के एक हिस्से को नोएडा एक्सटेंशन के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक टाउनशिप को जोड़ने के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है। 5 साल से ज्यादा समय तक निर्माण नहीं किया जा सका क्योंकि एक ग्रामीण करीब 800 वर्ग मीटर को सौंपने के लिए तैयार नहीं था, अब सहमति बन गई है।

 क्रॉसिंग रिपब्लिक के निवासी ने बताया गया कि वर्तमान में 2 सड़कें हैं जिनका उपयोग करके लोग क्रॉसिंग रिपब्लिक टाउनशिप तक पहुंच सकते हैं। शाहबेरी रोड और एनएच 9। शाहबेरी सड़क बहुत चौड़ी नहीं है और ट्रैफिक भी ज्यादा है साथ ही हाई मास्ट बैरियर हैं जहां से स्कूली बसें भी नहीं जा सकतीं। दूसरी सड़क एनएच 9 दूरी के कारण ज्यादातर लोगों के लिए संभव नहीं है। रिछपाल गढ़ी गांव के माध्यम से सड़क सबसे अच्छा उपलब्ध विकल्प है। अब जब जमीन मिल गई है तो सीपीआईएल 1.5 किलोमीटर के हिस्से पर अपना काम शुरू कर देगी।

प्रमुख खबरें

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान

Assam Election में BJP की जीत के दावों पर Hemant Soren का पलटवार, बोले- जमीनी हकीकत कुछ और है