उत्तर प्रदेश के बागपत में कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2021

बागपत (उत्तर प्रदेश)|  बागपत जिले के एक गांव में कर्ज में डूबे किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके संबंधियों ने यह जानकारी दी। घटना यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव की है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने जब कभी भी जनमत खोया है, उसके बाद बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है- अजय राय

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। मृतक के परिजनों ने संवाददाताओं को बताया कि उसने बैंक से करीब सात लाख रुपये और एक स्थानीय कर्जदाता से तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था।

उन्होंने कहा कि उससे कर्ज चुकाने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह इसे चुकाने की स्थिति में नहीं था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि वह परेशान था लेकिन किसी ने उन्हें उसके ऋण के बारे में सूचित नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। एसडीएम अनुभव सिंह ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: मथुरा में मतदाता जागरुकता माह की शुरुआत

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान