पीलीभीत में बाघ के हमले में किसान की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

पीलीभीत बाघ अभयारण्य के बराही रेंज की नवदिया बीट से सटे ग्राम टांडा छत्रपति निवासी किसान छोटे लाल (45) की बाघ के संदिग्ध हमले में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छोटेलाल का क्षतविक्षत शव बुधवार सुबह खेत में मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों के अनुसार छोटे लाल मंगलवार को खेत पर रखवाली करने गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसान का क्षत विक्षत शव पास के जंगल में 100 मीटर अंदर मिला।

किसान के दोनों पैर और एक हाथ गायब था। पीठ पर बाघ के दांतों के निशान थे। शरीर का निचला हिस्सा गायब था। कुछ दूरी पर किसान के दोनों पैर भी मिले हैं। बरही रेंज के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शव देखकर बाघ के ही हमले की आशंका प्रबल है।

वन विभाग की टीम पदचिह्नों के आधार पर बाघ की उपस्थिति का पता लगाने में जुटी है। बाघ के हमले की इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी (पुरनपुर) प्रतीक दहिया और कोतवाल पवन कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UN रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा: Delhi के Red Fort अटैक में Jaish का हाथ, 15 लोगों की ली थी जान

NIOS BEd Bridge Course: B.Ed शिक्षकों की नौकरी पर संकट! Supreme Court के आदेश के बाद NIOS Bridge Course ही आखिरी रास्ता

Pakistan मैच से पहले Team India की अग्निपरीक्षा, Abhishek-Ishan को लेकर टेंशन, Namibia के खिलाफ उतरेगी नई Opening जोड़ी!

रिजिजू का Congress पर बड़ा आरोप, Speaker Om Birla को गाली देने का Secret Video किया शेयर