राकेश टिकैत के दौरे पर बोले किसान नेता, उनके पास पैसा है, जहां मन है वहां जाए

By अंकित सिंह | Mar 12, 2021

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सब के बीच राकेश टिकैत लगातार किसान पंचायत को संबोधित कर रहे हैं और देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। राकेश टिकैत के इन दौरे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सवाल उठाए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत के पास पैसा है। उनका जहां मन है, वे वहां जाएं। वे लंदन जाए, अमेरिका जाए, जापान जाए, चंद्रमा पर जाए। मुझे क्या लेना देना है उनसे। भानु प्रताप सिंह ने आगे कहा कि किसानों की समस्याओं का जो समाधान होना था वह राजनीतिक दलदल में फंस गया है। किसान नेता राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। यह किसान हित में नहीं है। 

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़