आधी रात को 50 साल के किसान पर महिला और पुरुष ने बरसाए डंडे, पीट-पीटकर की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

कोटा। बूंदी जिले के हिंडोली इलाके में मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने 50 वर्षीय किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना भटवाड़ी गांव में रात करीब साढ़े 11 बजे हुई जब पीड़ित अपने मामा के घर के बाहर सो रहा था। मृतक की पहचान हिंडोली थाना क्षेत्र के विजयगढ़ गांव निवासी राम लाल मीणा के रूप में हुई है। हिंडोली थाने के एसएचओ मुकेश मीणा के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने पीड़ित को कई बार लाठियों से मारा और मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा कि रामलाल गंभीर रूप से घायल है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश