गोंडा में किसान की धारदार हथियार से हत्या, बेटा गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

गोंडा जिले में शनिवार को कुआनो जंगल में लकड़ी काटने गए एक बुजुर्ग किसान और उसके बेटे पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिसमें किसान की मौत हो गई और बेटे को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

जायसवाल के अनुसार इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण गंगासागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। एसपी के अनुसार गंगासागर के बेटे अलखराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का अनाकरण करके हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, हत्या की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस को शव को दूसरे रास्ते से पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत? नोट करें सही तिथि और Muhurat

Asian Games 2026 में गोल्ड जीतकर लौटीं Ishika Chaudhary, ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए चिकित्सकीय मदद जरूरी, विशेषज्ञों ने Smoking पर चेताया

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप