मानसून में देरी की वजह से किसान परेशान, राहत देने के लिए खट्टर सरकार ने किया ये ऐलान

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2021

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच कृषि कानूनों को लेकर बीते सात महीने से गतिरोध बरकरार है। कृषि मंत्री और किसान संगठनों के बीच 11 दौर की बातचीत के बाद भी सुलह का कोई रास्ता अब तक नहीं निकल पाया है। वहीं हरियाणा में भी स्थानीय स्तर पर कई जगह राज्य सरकार को विरोध का सामना करना पड़ा है। लेकिन हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को मानसून आने तक बिजली 8 घंटे की जगह 10 घंटे दी जाएगी। इसकी आपूर्ति तत्तकाल प्रभाव से कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, हरियाणा का झज्जर रहा केंद्र

 इससे पहले राज्य के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने धान की बिजाई के लिए अब 8 घंटे की जगह 10 घंटे बिजली मिलेगी। इससे किसान फसल में पानी की कमी दूर कर सकेंगे। उन्हें 2 घंटे अतिरिक्त बिजली की उपलब्ध करवाने की यह सुविधा मानसून आने तक प्रदान रहेगी। बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली पर्याप्त मात्रा में है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Stephen Miller को बनाया नया Chief of Staff

नोबेल विजेता CV Raman की जयंती पर जानिए 7 November का ऐतिहासिक महत्व

Kali Chaudas पर Drik Panchang के शुभ मुहूर्त में करें मां काली और हनुमान जी की पूजा

खून से लाल हुई सीतापुर की सड़क! 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 की मौत से परिवारों में मचा कोहराम