भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतना कठिन होगा: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नागपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव जीतना कठिन होगा क्योंकि वहां किसान व्यथित और नाराज हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। महाराष्ट्र के नागपुर में तोगड़िया ने संवाददाताओं से कहा कि किसान मुआवजे के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी का इंतजार कर रहे हैं जबकि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने दोनों पर ही कदम नहीं बढ़ाया है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन