हरियाणा: सरकार के हस्तक्षेप के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2022

सरकार द्वारा प्रति एकड़ सामान्य से अधिक खरीफ फसल की खरीद का आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने शनिवार की सुबह अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। सरकार से धान की खरीद तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर, हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)की अगुवाई में किसानों ने शुक्रवार को शाहाबाद के समीप दिल्ली और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जाम कर दिया था। हरियाणा में धान समेत खरीफ फसलों की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी।

किसानों के प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। एक स्थानीय अधिवक्ता ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर सरकार को वाहनों की सुचारू ढंग से आवाजाही को सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। आधी रात को हुई सुनवाई में न्यायाधीश ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह और न्यायाधीश आलोक जैन की पीठ ने इस सिलसिले में सरकार को निर्देश दिए थे।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस