हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता आने पर किसानों का कर्ज करेंगे माफ: कुमारी शैलजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2019

नयी दिल्ली। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने कहा है कि राज्य में सत्ता में आने पर कांग्रेस गरीबों और किसानों का कर्ज माफ करेगी। शैलजा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं करेगी और चुनाव के बाद पार्टी का आला कमान मुख्यमंत्री पर निर्णय करेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कर्ज माफी का वादा चुनाव घोषणा पत्र में किया जाएगा। 21 अक्टूबर होने वाले चुनाव के लिए जल्द ही चुनाव घोषणा पत्र को जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। शैलजा ने कहा, ‘‘जब हम सत्ता में आएंगे तो हम गरीबों, खासकर छोटा कर्ज लेने वाले लोगों का ऋण माफ करेंगे। हम उन किसानों के ऋण को भी माफ करेंगे, जिन्हें हाशिए पर धकेला जा रहा है और भाजपा सरकार में परेशान हैं।’’ हरियाणा कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कर्ज माफी सत्ता में आने के बाद कुछ ही दिनों में लागू कर दी जाएगी जैसे पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में की गई थी।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार