किसानों का दिल्ली चलो मार्चः हरियाणा के सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो मार्च से पहले शनिवार को सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और एक साथ कई एसएमएस (संदेश) भेजने पर रोक लगा दी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 11 फरवरी को सुबह 6 बजे से 13 फरवरी को रात 11.30 बजे तक अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। 

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, “...अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, हरियाणा के 10 फरवरी के अनुरोध के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है कि कुछ संगठनों के किसान मार्च के आह्वान के मद्देनजर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में तनाव, अशांति, विरोध प्रदर्शन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने और शांति भंग होने की आशंका है।

प्रमुख खबरें

Kerala में वरिष्ठ नागरिकों के बिल का BJP नेता Rajeev Chandrasekhar ने किया स्वागत

Bollywood की Dream Girl Hema Malini मना रही हैं 78वां जन्मदिन, फिल्मों से राजनीति तक रहा जलवा

Durga Puja की मूर्ति में मां की आंखें सबसे खास क्यों होती हैं, आखिर क्या है चक्षुदान?

भारत और US Trade Deal जल्द पूरी होने की उम्मीद, निर्मला सीतारमण ने कही बात