किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट! PM मोदी ने जारी की 12वीं किस्त

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान सम्मेलन और 600 PM किसान समृद्धि केंद्रों, जन उर्वरक परियोजना, कृषि-स्टार्टअप सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्‍त जारी की। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है, जिसमें पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। 

इस तरह से चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस

पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं, फिर 'Farners Corner' के विकल्प पर क्लिक करें। फिर यहां पर 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें और अब अपनी पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुन लें। 

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया