किसानों ने लूटी खाद, पुलिस ने की लाठीचार्ज, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Nov 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में किसानों के खाद लूटने पर पुलिस ने लाठियां चलाई। घंटों बाद जब खाद नहीं मिली तो किसानों ने सोसायटी में रखी यूरिया की बोरियों को लूटना शुरू कर दिया। कई किसान 50 किलोग्राम की यूरिया की बोरियां कंधे पर लेकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठियां चलाई।

दरअसल प्रदेश में किसान खाद की किल्लत से परेशान हैं। सोसायटी से खाद या तो मिल नहीं रही या कम मिल रही है। किसान खाद की कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तराना मंडी स्थित मार्केटिंग सोसायटी में किसान गुरुवार सुबह 5 बजे से लाइन लगाकर खड़े थे। दोपहर बाद तक किसानों को यूरिया नहीं दी गई। इसके चलते कुछ किसान सोसायटी के गोदाम में घुस गए और खाद की बोरियां लूट कर ले जाने लगे।

इसे भी पढ़ें:पुष्कर सिंह धामी सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड किया भंग 

इस घटना के बाद तराना के विधायक महेश परमार ने कहा कि शासन-प्रशासन खाद की कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहा है। जब रैक लगता है, तो किसानों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पाता। इसके बावजूद भी पुलिस किसानों पर डंडे चला रही है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला