Farmers Protest 2024 । किसानों का मार्च स्थगित, कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

By एकता | Dec 08, 2024

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों के जत्थे ने रविवार को दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे, जिनकी वजह से कई किसान घायल हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने मार्च को स्थगित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: सीमाओं पर ड्रोन निरोधी यूनिट स्थापित करेगी मोदी सरकार, BSF स्थापना दिवस समारोह में Amit Shah ने की घोषणा

किसानों की आगे की रणनीति पर पंढेर ने कहा, 'कल दोनों मंचों की बैठक होगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।' संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Aaditya Thackeray ने समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई को बताया भाजपा की 'बी टीम', पार्टी ने किया पलटवार

बता दें, किसान एमएसपी के अलावा कर्ज माफी, किसानों एवं खेत मजदूरों के लिए पेंशन और बिजली दरों में बढ़ोतरी न करने की मांग कर रहे हैं। किसान 2021 की लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए 'न्याय', भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और 2020-21 में पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिए जाने की भी मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा