भट्टा पारसौल और क्षेत्र के किसानों का फूटा गुस्सा, जेवर विधायक को तलब करते हुए शीघ्र समस्याओं का निस्तारण कराए जाने को कहा

By प्रेस विज्ञपति | May 04, 2025

आज अचानक भट्टा पारसौल में आयोजित किसानों की पंचायत में उपस्थित क्षेत्र के अनेकों ग्रामों के किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। किसानों की इस पंचायत में क्षेत्र के किसानों ने जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह को भी बुलाया और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृव वाली प्रदेश सरकार में 08 वर्ष बाद भी क्षेत्र के किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: फर्जी खबरों और अश्लीलता के विरुद्ध छेड़िए अभियान: प्रो. संजय द्विवेदी

भट्टा पारसौल में आयोजित किसानों की पंचायत में उपस्थित किसान अनूप सिंह ने कहा कि हम उसी भट्टा पारसौल के किसान हैं, जिन्होंने पूरे जनपद के भूमि अधिग्रहण पर ब्रेक लगाया था। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी, यह कतई न समझे कि दोबारा भूमि अधिग्रहण पर ब्रेक नहीं लगाया जा सकता। अगर आगामी 15 दिवस में किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो, प्राधिकरण की विकास की योजनाएं बाधित होंगी, जिसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण की होगी।

इस मौके पर करौली बांगर के किसान अमरपाल सिंह ने कहा कि यहां के किसानों ने आगे बढ़कर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के विकास के लिए अपनी जमीन दीं, लेकिन प्राधिकरण में बैठे अधिकारी, किसानों से झूठे वायदे करते हैं और विकास के नाम पर हमें ठगते हैं और फिर हमें विकास की दौड़ से बाहर करते हैं, जो अब नहीं चलेगा।

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही