किसान संगठनों का ऐलान, 1 फरवरी को करेंगे संसद मार्च

By अंकित सिंह | Jan 25, 2021

कृषि कानूनों को लेकर सरकार के साथ चल रही तकरार के बीच किसान संगठनों ने बड़ा ऐलान किया है। किसान संगठनों ने कहा है कि वह 1 फरवरी को संसद की ओर कूच करेंगे। क्रांतिकारी किसान यूनियन के दर्शन पाल ने कहा कि 28 जनवरी को हम यह तय करेंगे कि हमें कैसे और कहां जाना है। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को हम दिल्ली के अलग-अलग जगहों से संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे। वहीं, स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि कल 9 जगहों से किसान गणतंत्र परेड निकलेगा। सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर इसके अलावा पांच और बॉर्डर है जो कि हरियाणा बॉर्डर पर होगा। कल शाहजहांपुर से गणतंत्र परेड निकलेगा और यहां से 20 25 राज्यों की झांकियां निकलेगी। योगेंद्र यादव ने कहा कि कल जो भी परेड होगा वह शांतिपूर्ण तरीके से होगा और इससे देश की गणतंत्र के इज्जत बढ़ेगी, घटेगी नहीं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार