किसानों ने कहा कर्ज माफी नहीं तो गांव में न घुसे मंत्री तुलसी सिलावट

By दिनेश शुक्ल | Jul 07, 2020

भोपाल। सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट के विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने कहा है कि मंत्री जभी गाँव में घुसे जब वह दो लाख तक का किसानों का कर्ज माफ करवा दे। यह बात किसानों ने कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के सामने मंगलवार को कही। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी मंगलवार को सांवेर विधानसभा की जनता के बीच पहुँचे थे। जहाँ उन्होनें जनता से आगामी विधानसभा के उप चुनाव को लेकर चर्चा की और लोगों की राय जानी। इस दौरान जीतू पटवारी ने लोगों से पूछा कि आपकी विधानसभा में फिर से चुनाव होने वाला है। जिसको आपने अपने वोट से चुनकर भेजा था वह पैसों की लालच में बिक गया, क्या उसे फिर से आप लोग वोट दोगे। जिस पर सांवेर की जनता ने एक मत से ऐसे व्यक्ति को चुनाव में वोट न देने की बात कही। मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने इस दौरान एक बुजुर्ग से यह प्रश्न किया तो उन्होनें उनके वोट को बेंचने वाले को फिर से वोट न देने की बात कही और युवाओं को भी कहा कि वह ऐसे व्यक्ति को वोट न दे क्योंकि यह आम जनता के साथ अन्याय है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर