पंजाब से किसानों के दल दिल्ली की दो सीमाओं के निकट पहुंच गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2020

चंडीगढ़। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पंजाब से किसानों के दल हरियाणा में पुलिस के अवरोधकों को तोड़ते हुए शुक्रवार सुबह दिल्ली की दो सीमाओं के निकट पहुंच गए। किसानों ने केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी थी, और प्रदर्शनकारियों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए सिंघू बार्डर (दिल्ली-हरियाणा सीमा) पर बालू से भरे ट्रक और पानी की बौछार करने वाली गाड़ियां तैनात कर दी गई थीं। साथ ही कंटीले तारों से बाड़ भी लगाई गई है। फरीदाबाद और गुरुग्राम से लगती दिल्ली की सीमा पर भी पुलिस तैनात की गई है। इसके बावजूद किसानों के दो समूह सिंघू और टिकरी बार्डर के पास पहुंच गए और दिल्ली पुलिस ने उन्हें शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिएआंसू गैस के गोले छोडे। 

प्रमुख खबरें

IAS Sujata Raut Karthikeyan BJD में शामिल, Naveen Patnaik बोले- महिलाओं को मिलेगा लाभ

Emergency के 50 साल: Ravi Shankar Prasad बोले, Indira Gandhi ने कुर्सी बचाने को लगाई थी Emergency

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश