किसानों का इंतजार खत्म! PM Kisan योजना की 22वीं किस्त जारी, Account में आए ₹2000, ऐसे करें Check

By अंकित सिंह | Mar 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 93 लाख किसानों को 18,640 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इस योजना के अंतर्गत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये, यानी कुल मिलाकर सालाना 6,000 रुपये, सीधे उनके बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों को 18,000 करोड़ रुपये वितरित किए गए। अब तक 22 किस्तों में पीएम मोदी इस योजना के तहत 42 लाख करोड़ रुपये से अधिक वितरित कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है, जब पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू हुई तो अफवाहें फैलाने में, झूठ बोलने में माहिर कांग्रेस वाले कहते थे कि इस योजना का पैसा आज भले ही मोदी देता है, लेकिन चुनाव के बाद वापस करना पड़ेगा। लेकिन आज सम्मान निधि की यह योजना देश के छोटे किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक मजबूत माध्यम बन चुकी है। भाजपा—एनडीए सरकार के लिए किसान हित से बड़ा कुछ भी नहीं है। जब किसानों को पैसे देने की बात आती थी, तो कांग्रेस वालों की सांस अटक जाती थी। 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस सरकार के 10 साल में किसानों को एमएसपी के रूप में साढ़े छह लाख करोड़ रुपये मिले थे। जबकि हमारी सरकार के 10 साल में किसानों को एमएसपी के रूप में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: 'Adani-Epstein Files पर America कर रहा ब्लैकमेल', PM Modi पर राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप

पीएम किसान योजना के पैसे  कैसे चेक करें?

- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं।

- 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।

- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।

- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे भरकर सबमिट करें।

- इसके बाद आपके स्क्रीन पर भुगतान का स्टेटस (जैसे- Payment Success या FTO Processed) दिखाई देगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित