Kathua Terrorist Attack को लेकर पाकिस्तान पर भड़के फारुक अब्दुल्ला, कहा- भारत के सब्र का बांध टूट न जाए और...

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

कठुआ में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सारी दुनिया में इसकी निंदा हो रही है। ये ग़लत है। दुनिया का कोई देश आतंकवाद को कबूल करने के लिए तैयार नहीं है। ये आतंकवाद उन्हें(पाकिस्तान) बर्बाद कर देगा। जब आतंकवाद बंद होगा तब बातचीत शुरू होगी। दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकती। उन्हें इस बारे में सख़्त कदम उठाने चाहिए। अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भारत के सब्र का बांध टूट न जाए और लड़ाई हो।

इसे भी पढ़ें: 5 जवानों की शहादत के बदले की आग, आतंकी मंसूबे होंगे खाक, कठुआ हमले पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के जवानों के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला एक कायरतापूर्ण कृत्य है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए और इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। मेरी संवेदनाएं उन बहादुरों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ चल रहे इस युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा