फारूक अब्दुल्ला ने मेहराज मलिक की गिरफ्तारी की निंदा की, बोले- अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं LG

By अंकित सिंह | Sep 11, 2025

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तारी की निंदा की और आरोप लगाया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपनी शक्तियों का इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं और संविधान की सीमाओं से परे जा रहे हैं। उन्होंने आगे चेतावनी दी कि अगर संविधान का उचित "संचालन" नहीं किया गया और उसकी सीमाओं का उल्लंघन नहीं किया गया तो भारत में भी ऐसी ही स्थिति हो सकती है।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दुख की बात यह है कि जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है और उपराज्यपाल के पास सारी शक्तियाँ हैं। वह इसका इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं। क्या संजय सिंह को बोलने से रोकना ज़रूरी था? यह कोई निरंकुश शासन नहीं है। यहाँ एक संविधान है। उपराज्यपाल को भी संविधान की रक्षा करनी होती है और अगर वह इसकी रक्षा नहीं करते हैं, तो मुझे यह कहते हुए दुःख हो रहा है कि उन्हें नेपाल में जो हो रहा है उससे डरना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला की PM मोदी से अपील: जम्मू-कश्मीर का दौरा करें तो बहुत अच्छा होगा!

इससे पहले आज, आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस उन्हें पार्टी के साथी नेता मेहराज मलिक की गिरफ़्तारी के विरोध में सरकारी गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने दे रही है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए, संजय सिंह ने पुलिस कार्रवाई को तानाशाही बताया। उन्होंने लिखा कि तानाशाही अपने चरम पर है। मैं इस समय श्रीनगर में हूँ। लोकतंत्र में अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना और विरोध प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। सिंह ने आगे बताया कि आप नेता श्रीनगर में एक विरोध प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे।

प्रमुख खबरें

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस

Election Commission के SIR प्रोसेस पर उठे सवाल, Kapil Sibal और वकीलों ने CEC के इस्तीफे की मांग की