'अगर भारत और पाकिस्‍तान के बीच नहीं हुई वार्ता, तो गाजा और फिलिस्‍तीन जैसा ही होगा हश्र... ', बोले फारूक अब्दुल्ला

By अंकित सिंह | Dec 26, 2023

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत के जरिए कोई समाधान नहीं निकाला तो उसका हश्र गाजा और फिलिस्तीन जैसा ही हो सकता है, जिन पर इजरायली सेना बमबारी कर रही है। बयान पर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "अगर हम अपने पड़ोसियों के साथ मित्रतापूर्ण रहेंगे, तो दोनों प्रगति करेंगे।"

इसे भी पढ़ें: Farooq Abdullah, Omar और Mehbooba को लगे झटके से खुश नजर आ रहे हैं Jammu-Kashmir के लोग

फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब भी जीवित है और सेना या पुलिस के इस्तेमाल से इसका खात्मा नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र से आतंकवाद के मूल कारण को समझने के उपाय तलाशने का अनुरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों को भी निरंतर रक्तपात से होने वाले नुकसान को समझना चाहिए क्योंकि आतंकवाद के चलते निर्दोष लोगों की जान जा रही है। अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के भाजपा के दावे को लेकर इसकी आलोचना की। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट