आतंकी हमले पर बोले फारूक अब्दुल्ला, पूरे देश में फैलाई जा रही नफरत, ये उसी का नतीजा है

By अंकित सिंह | Jan 02, 2023

जम्मू कश्मीर के राजौरी में हाल में ही एक आतंकवादी घटना हुआ है। नव वर्ष की पहले दिन वहां आतंकवादियों ने हिंदू परिवारों को निशाना बनाया है। अब एक बार फिर से हिंदुओं की कश्मीर में सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सीधा-सीधा भाजपा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। फारूक अब्दुल्ला ने साफ तौर पर कहा है कि आतंकवाद अभी भी रियासत में है। जो देश में नफरत फैलाई जा रही है, यह उसी का नतीजा है। आम परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। अपने बयान में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि आतंकवाद अभी भी इस रियासत में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बेगुनाहों को मारा जा रहा है। पूरे देश में जिस तरह की नफरत फैलाई जा रही है, ये उसी का नतीजा है। 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस घटना में मारे गए नागरिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। वहीं, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा करते हैं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के शासन में होने और उग्रवाद को खत्म करने के उसके झूठे दावों के बावजूद, हिंसा बेरोकटोक जारी है। अगर जम्मू-कश्मीर की अपनी निर्वाचित सरकार होती, तो वही मीडिया उन्हें अंगारों पर खींचता।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर मार्च के दौरान John Brittas समेत कई प्रदर्शनकारी दिल्ली में हिरासत में लिए गए

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच Sidharth Malhotra और बेटी संग छुट्टियां मनाती दिखीं Kiara Advani

देश और दुनिया की प्रमुख घटनाएं, पढ़ें रविवार दोपहर की बड़ी सुर्खियां

RBI रेपो रेट वृद्धि से PNB Housing Finance के NIM में मामूली सुधार के आसार