Jammu And Kashmir में फारूक अब्दुल्ला का 1 लाख रोजगार का वादा, कहा- हमारी जमीन-नौकरियां छीनी गई

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

बेरोजगारी ऐसा मुद्दा है जिसको लेकर अक्सर विपक्षी पार्टियों की ओर से मोदी सरकार पर निशाना साधा जाता रहा है। कांग्रेस अक्सर केंद्र सरकार पर रोजगार को लेकर निशाना साधती रहती है। अब फारूक अब्दुल्ला ने भी जम्मू कश्मीर में नौकरी के मुद्दे को रेखांकित किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने होने के बाद, हमारी ज़मीनें और नौकरियां हमसे छीनी जा रही हैं। दूसरे राज्यों के लोगों को यहां नौकरियां दी जा रही हैं। यह आपकी ज़मीन है और आपके बच्चों को ये नौकरियां मिलनी चाहिए। हम वादा करते हैं कि हम 1 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Jammu And Kashmir Assembly Polls । त्रिशंकु विधानसभा से बचने के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन किया: उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के वोटिंग प्रतिशत को लेकर अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ ऐसे क्षेत्र थे जहां मतदान प्रतिशत 2014 से कम रहा। उदाहरण के लिए नूराबाद (अब डी एच पोरा) खंड में 2014 में 80 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार यह 20 प्रतिशत कम (68 प्रतिशत) था। वर्तमान सरकार को इस बारे में सोचना होगा कि इस बार कोई बहिष्कार नहीं होने के बावजूद ऐसा क्यों हुआ, लेकिन उनके अनुसार सब कुछ सामान्य है। 

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय