Farooq Abdullah ने PM Modi को याद दिलाया वादा, कहा- Jammu Kashmir को Statehood का इंतजार है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2026

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का अपना वादा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि नेकां केंद्र के अपना वादा पूरा करने का इंतज़ार कर रही है। अब्दुल्ला ने अनंतनाग जिले में पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने हाल में उमर से कहा है कि वह (जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का) अपना वादा पूरा करेंगे।’’

नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की अपनी मांग के समर्थन में संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह निर्णय तीन जून को उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई सत्ताधारी पार्टी के विधायकों की बैठक में लिया गया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Donald Trump की लोकप्रियता धड़ाम! 32% पर पहुंची Approval Rating, अमेरिकी जनता का भरोसा टूटा

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: CCTV फुटेज से सामने आया घटनाक्रम; परीक्षा हॉल से निकलने के बाद हॉस्टल में साहिल के आखिरी कदम कैद

EU Data Privacy: Location Data उल्लंघन पर Google पर 46.3 करोड़ डॉलर जुर्माना

National Film Awards 2026 | दिल्ली से बाहर पहली बार गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित