Farooq Abdullah बोले, भारत विविधता में एकता का देश, इसे एकजुट करने की कोशिश अच्छी शुरूआत

By अंकित सिंह | Mar 01, 2023

देशभर में विपक्षी एकता की बात की जा रही है। 2024 चुनाव से पहले विपक्षी एकता महत्वपूर्ण भी मानी जा रही है। इन सब के बीच विपक्षी एकता को लेकर फारुख अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, फारूक अब्दुल्ला तमिलनाडु की यात्रा पर थे। इस दौरान उनसे विपक्षी एकता को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है। अगर हम व्यवस्था की रक्षा करेंगे तो हम एकता की भी रक्षा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की भी तारीफ की और कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत को एकजुट करने की कोशिश एक अच्छी शुरुआत है। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को फारुख अब्दुल्ला ने भी अपना समर्थन दिया था। 

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन बुधवार को 70 वर्ष के हो गए। राज्य में स्टालिन की पार्टी के नेता और समर्थक धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। स्टालिन ने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटा और मरीना समुद्र तट पर पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि तथा सी एन अन्नादुरई की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वह यहां सुधारवादी नेता पेरियार ई वी रामासामी के स्मारक पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। स्टालिन के जन्मदिन के अवसर पर द्रमुक ने चेन्नई में एक विशाल रैली आयोजित की है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की