फारूक अब्दुल्ला ने कहा, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ने को तैयार है नेशनल कॉन्फ्रेंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी में सभी स्तरों पर सामूहिक एकजुटता और बेहतर समन्वय की वकालत करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। श्रीनगर से सांसद अब्दुल्ला ने पार्टी पदाधिकारियों से पूरे जम्मू-कश्मीर में समाज के व्यापक वर्गों तक पहुंचने के अपने प्रयासों को बढ़ाने का आह्वान भी किया। 

इसे भी पढ़ें: 'कौन सा झंडा उठाना चाहते हैं फारूक', तिरंगा बयान पर भाजपा नेता ने किया पलटवार, बोले- ये गद्दार गैंग है

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नेकां लंबे समय से लोगों की वास्तविक राजनीतिक आकांक्षाओं से जुड़ी हुई है और वे पहले की तरह जम्मू कश्मीर की सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक विशेषताओं और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए पार्टी की ओर देख रहे हैं। अब्दुल्ला ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी में सभी स्तरों पर सामूहिक एकजुटता और बेहतर समन्वय की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह