फारूक अब्दुल्ला को किया गया नजरबंद? नेशनल कांफ्रेंस के दावे पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Aug 05, 2022

आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बात कही थी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दल लगातार इसका विरोध करते रहे। फिलहाल, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती लगातार जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध करती रहते हैं। आज 5 अगस्त के मौके पर जम्मू कश्मीर के कई राजनीतिक दलों ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया था। इन सबके बीच खबर यह भी आए कि जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस सुप्रीमो फारुख अब्दुल्ला को नजरबंद कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती ने भी बदली DP, अपने पिता और पीएम मोदी की फोटो लगाकर कहा- हमारा झंडा नहीं मिटा सकते

पार्टी प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की अगुवाई के बाद लौटे फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है। हालांकि, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर गुपकर रोड के कुछ स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने अब्दुल्ला और मुफ्ती के आवासों के बाहर की ताजा तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें सुरक्षा वाहनों की कोई मौजूदगी नहीं दिख रही है।

प्रमुख खबरें

Nepal-China Glacier Data Row | नेपाल ने पहले ही भांप लिया था खतरा...चीन से मांगी थी चेतावनी, डेटा में देरी से हुआ बड़ा विनाश

क्या आपको भी है Fever और Cough? दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें बचाव के Effective Measures

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर डंपर से टकराई कार, भाई-बहन की मौत और दो घायल

Nepal Flood Death Toll | नेपाल में कुदरत का महाविनाश! ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में 903 की मौत, 4,200 लापता, टनल में फंसे सैकड़ों लोग