भाजपा वाले खुद पाकिस्तानी, फारूक बोले- J&K मुस्लिम बहुल राज्य, इसलिए टुकड़े कर दिए

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब भी कोई चीज़ आती है वे(भाजपा) पाकिस्तान का नाम लेते हैं फिर हमसे कहते हैं कि हम पाकिस्तानी हैं। कहते हैं कि फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी का गठबंधन पाकिस्तान की तरफ से हुआ है। हमें पाकिस्तान से क्या लेना देना है मुझे तो लगता है ये खुद पाकिस्तानी हैं। वे कहते थे 370 आतंकवाद का ज़िम्मेदार है, क्या आतंकवाद बंद हुआ? कल ही हमंने देखा कि एनकाउंटर हुआ। गुलाम नबी आज़ाद साहब ने राज्यसभा में आंकड़े देते हुए दो राज्यों की सरकार की तुलना करते हुए दिखाया कि जम्मू-कश्मीर कितना ऊपर है और गुजरात कितना नीचे, इसलिए इन्हें लगा कि ये किसी तरह से जम्मू-कश्मीर को नीचे लाए। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में बोले Amit Shah, ये चुनाव तीन परिवारों का शासन समाप्त करने वाला है

उमर ने कहा कि उनका प्रयास है कि कोई स्पष्ट परिणाम न आए, ताकि वे उच्चतम न्यायालय को बता सकें कि उन्होंने चुनाव कराया, लेकिन अगर किसी को जनादेश नहीं मिला तो उनकी क्या गलती है। अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग इस साजिश को समझ चुके हैं और इसे सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि नेकां-कांग्रेस गठबंधन बहुमत तक पहुंच जाएगा।

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय