Raksha Bandhan 2026: बोरिंग एथनिक वियर को कहें बाय-बाय, Farsi Salwar Suit से पाएं परफेक्ट Festive Look

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 17, 2026

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ चुका है। ऐसे में आप भी शॉपिंग करने की जरुर सोच रही होंगी। इस पर्व पर हर एक लड़की खूबसूरत एथनिक लुक पाना चाहती हैं। अगर आप इस बार भी वही पुराने बोरिंग सलवार कमीज, अनारकाली या प्लाजो सेट लेना बंद कर दें। इस बार त्योहार पर कुछ हटकर और यूनिक पहनने के लिए फारसी सलवार सूट जरुर खरीदें। यह आपको एकदम पटोला लुक देगा। इन दिनों यह काफी ट्रेंडिंग में है, इसलिए यह रक्षाबंधन पर पहनने के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है।

रक्षाबंधन पर बोरिंग एथनिक लुक को कहें बाय-बाय, इस बार रॉयल और ग्लैमरस लुक पाने के लिए फारसी सलवार सूट को जरुर पहनें-

प्रिंटेड कॉटन फारसी सूट

रक्षाबंधन के मौके पर आप खूबसूरत प्रिंटेड कॉटन फारसी सूट को कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सूट राखी बांधने या पूजा-पाठ के दौरान पहनने के लिए सबसे बेस्ट होते हैं। यह दिखने में भी काफी सिंपल-सोबर और पहनने में भी काफी ढीले-ढाले होते हैं। लुक को खास बनाने के लिए आप इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं।

हैवी गोटा-पत्ती वर्क फारसी सलवार सेट

इन दिनों हैवी वर्क गोटा-पत्ती वाले फारसी सूट भी काफी ट्रेंड में है। यह फेस्टिवल लुक में जान डाल देंगे। इस सूट में आप बला की खूबसूरत नजर आएंगी। इसको आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर बाजार से। इसके साथ मिनिमल मेकअप, एलिगेंट हेयरस्टाइल और गोल्डन ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। 

एथनिक स्ट्रेट कुर्ता और फारसी सलवार सूट सेट

राखी के त्योहार पर रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो आप एथनिक स्ट्रेट कुर्ता और फारसी सलवार सूट सेट वियर कर सकती हैं। साथ ही मैचिंग दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। फारसी सलवार सूट वाले लुक में गॉर्जियस दिखने के लिए आप इसके साथ मोजड़ी या जूती पहनकर पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। लुक को कप्लीट करने के लिए आप कुंदन-पर्ल नेकलेस वियर कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर फारसी सलवार सूट

रक्षाबंधन पर डिफरेंट लुक पाने के लिए फारसी सलवार सूट के इस डिजाइन को जरुर खरीदें। यह आपको ऑनलाइन मिल जाएगा। एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर फारसी सलवार सूट एकदम स्टाइशिल और रॉयल लुक प्रदान करते हैं। इसके साथ ही आप न्यूड मेकअप करके आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। 

 बैंड कॉलर मिरर वर्क फारसी सलवार सूट

इस बार रक्षाबंधन पर एथनिक लुक को मॉर्डन टच देने के लिए इस तरह का फारसी सलवार सूट बेस्ट रहेगा। इसको आप गोल्डन एक्सेसरीज के साथ पेयर कर सकते हैं। वहीं, फेस्टिवल में आप सबसे यूनिक नजर आएंगी। वैसे भी आजकल फारसी सलवार सूट काफी ट्रेंड में है। 

प्रमुख खबरें

Ravindra Jadeja का जलवा! Kapil Dev के क्लब में शामिल, बने महान ऑलराउंडर

Unemployment Rate में सुधार: NSO आंकड़ों के अनुसार जुलाई में 5.1% हुई बेरोजगारी, Rural India ने दिखाया दम

JSSC Scam पर Babulal Marandi का Jharkhand सरकार पर हमला, बोले - CBI जांच से क्यों डर रहे?

Cristiano Ronaldo Retirement: संन्यास की दहलीज पर दिग्गज फुटबॉलर, Al Nassr के साथ खत्म हो सकता है करियर का सफर