तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल, आरोन फिंच की कप्तानी से काफी प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2019

हैदराबाद। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल आरोन फिंच की कप्तानी से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि खराब फार्म में होने के बावजूद उसकी कप्तान पर असर नहीं पड़ा है। आस्ट्रेलिया में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सत्र के दौरान भी फिंच काफी अच्छी फार्म में नहीं थे और भारत दौरे पर भी वह अब तक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। कोल्टर नाइल ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की जीत के बाद कहा, ‘‘मैं फिंच से काफी प्रभावित हूं। वह नाराज नहीं होता और कप्तानी को हावी नहीं होने देता और खिलाड़ियों को साथ लेकर चलता है। वह उतने रन नहीं बना पा रहा जितने चाहता है लेकिन वह खिलाड़ियों को शानदार तरीके से साथ लेकर चल रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: अलग शाट खेल सकता हूं इसलिए अधिक जोखिम उठाता हूं: केदार

यह पूछने पर कि इस विकेट पर बल्लेबाजी मुश्किल क्यों थी, इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘असल में मुझे यह काफी मुश्किल लगी। मैंने सिर्फ 10 ओवर बल्लेबाजी की। कुलदीप काफी अधिक टर्न करा रहा था और तेज गेंदबाजों की गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी।’’उन्होंने कहा, ‘‘बेशक मैं काफी देर से नहीं खेल रहा था लेकिन मुझे लगता है कि विकेट थोड़ा धीमा था और गेंद कुछ अधिक स्पिन कर रही थी। उछाल भी थोड़ा असमान था। कुल मिलाकर यह शायद 250 रन का विकेट था।’’ कोल्टर नाइल ने शुरुआत में दबाव बनाने के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘बेहतरीन गेंदबाज। वह शानदार गेंदबाज है। वह हर जगह स्तरीय गेंदबाजी करता है। उसके खिलाफ रन बनाना काफी मुश्किल है।’’

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार