वैश्विक धनशोधन रोधी निगरानी संस्था ने संयुक्त अरब अमीरात को ग्रे सूची’ में डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

दुबई| वैश्विक धनशोधन रोधी निगरानी संस्था ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को इन चिंताओं को लेकर अपनी तथाकथित ग्रे सूची में डाल दिया है कि यह देश अपराधियों और आतंकवादियों को यहां धन छिपाने से रोकने के लिये पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है।

वैश्विक अंतर-सरकारी संगठन एफएटीएफ ने एक ओर जहां यूएई की महत्वपूर्ण प्रगति की प्रशंसा की है तो दूसरी ओर यह भी कहा है कि इस संबंध में और कार्य किये जाने की जरूरत है। एफएटीएफ के इस फैसले से (यूएई को ग्रे सूची में डालने के) व्यापार के लिहाज से बेहतर मानी जाने वाले यूएई की छवि को धक्का लग सकता है।

हालांकि यूएई के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है। यूएई के एक वरिष्ठ राजनियक अनवर गरगश ने ट्विटर पर कहा कि उनके देश ने वित्तीय अपराधों से निपटने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

उन्होंने कहा, एक मुख्य व्यापारिक केंद्र होने के नाते हम इस वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए अपने भागीदारों के साथ रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध हैं।

प्रमुख खबरें

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार