Etawah में डंपर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार पिता और उसके दो बेटों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक डंपर (ट्रक) की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार पिता और उसके दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जसवंत नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमल भाटी ने बताया कि आगरा-इटावा राष्ट्रीय राज मार्ग 19 पर जमुना बाग के निकट रविवार की देर शाम करीब 7:30 बजे विनीत कुमार अपने दो बेटों के साथ मोटर साइकिल से एक कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

भाटी ने बताया कि उधर से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को निकटवर्ती सीएचसी अस्पताल जसवंत नगर पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने फिरोजाबाद के नगला खंडर थाना क्षेत्र के कौरारी खेड़ा निवासी विनीत कुमार (40)एवं उनके दो बेटों मोहित (10) और निशांत (आठ) को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह