By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2025
महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सुबह खेत में सिंचाई करते समय एक व्यक्ति और उसके युवा बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ठूठीबारी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महेंद्र मिश्रा ने बताया थाना क्षेत्र के सुकरहर गांव के निवासी श्रीकांत यादव (60) और उनका बेटा संतोष यादव (25) शुक्रवार को सुबह सुबह खेत में सिंचाई करने गए थे।
पानी के पंप से जुड़े बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया और दोनों की मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।