भोजपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

बिहार के भोजपुर जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान प्रमोद और उनके बेटे प्रियांशु के रूप में हुई है। दोनों भोजपुर जिले के पियानिया गांव के निवासी थे।

पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बेला घाट में हुई, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आता है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीराज ने बताया कि घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रेम प्रसंग की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बताया, “मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रही है।” एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस घटना का विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया, “पुलिस को सूचना मिली कि बेला घाट क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव पड़े हैं। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के प्रहार और गोली लगने के निशान मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।”

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रमोद के परिजनों ने घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। मामला हर पहलू से जांच के दायरे में है। उन्होंने कहा कि दोनों बृहस्पतिवार रात से लापता थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रियांशु की शादी आने वाले दिनों में होने वाली थी। उसके पिता प्रमोद की अपने गांव में मिठाई की दुकान है।

प्रमुख खबरें

Stock Market Crash | SIP Continue or Stop | पोर्टफोलियो लाल निशान में? जानें क्यों घबराहट में SIP रोकना हो सकती है आपकी सबसे बड़ी भूल!

Dhurandhar 2 में Ari Ari का ज़माना वापस आया! 23 साल पुराने पंजाबी एंथम ने फिर मचाया गदर, आदित्य धर का मास्टरस्ट्रोक

Weight Loss Tips: Weight Loss का यह Secret Formula देगा कमाल के Results, 21 दिन में घटेगा 5 किलो वजन

LPG Crisis: कांग्रेस का सरकार पर हमला, राहुल बोले- पीएम नरेंद्र मोदी खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे