दहल जाएगा दिल! परीक्षा में कम नंबर लाने पर पिता ने आटा चक्की के हैंडल से बेटी को पीट-पीट कर मार डाला

By रेनू तिवारी | Jun 23, 2025

गुस्सा बेहद खतरनाक चीज होती है। और इसी का शिकार हो गयी महाराष्ट्र के सांगली जिले में रहने वाली एक 12वी क्लास की लड़की। दिल को दहला देने वाली एक घटना में एक पिता ने अपनी बेटी को आटा पिसने वाली चक्की के हैंडल से पीट पीट कर  मार डाला है। आइये जानते है पूरा मामला क्या है-  सांगली में एक स्कूल शिक्षक ने कम नंबर लाने पर अपनी 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात आटपाडी तहसील के नेलकरंजी गांव में हुई। अधिकारी ने कहा कि आरोपी धोंडीराम भोसले (45) अपनी बेटी साधना से नाराज था। उसकी बेटी बारहवीं कक्षा की छात्रा थी।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Tamil Nadu Elections में Hindu दिखाएंगे अपने वोट की ताकत, Pawan Kalyan और Annamalai के भाषण से राज्य में जबरदस्त ध्रुवीकरण

आटपाडी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनय बहिर ने कहा, गंभीर रूप से घायल साधना को सांगली के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह बहुत सी चोटें लगना बताया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल