सहारनपुर में नाबालिग बेटी से पिता ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2024

 सहारनपुर जिले के नानौता थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जैन ने तहरीर के हवाले से बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी बताया था, जिस पर दो बार पंचायत ने उसके पिता को हिदायत भी दी, लेकिन उसका पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक विरोध करने पर पिता उसकी पिटाई भी करता था। जैन ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके पिता के विरूद्ध दुष्कर्म एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां की 10 साल पहले मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी