Fazilka में शादी से लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, 3 नाबालिगों समेत 5 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

फाजिल्का के गांव थेह कलंदर के पास रविवार शाम एक कार और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। यह हादसा गांव के पास उस समय हुआ, जब वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। दुर्घटना के समय कार में 16 लोग सवार थे।

घायलों को तत्काल फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान देसो बाई, सचिन, जौन, मनप्रीत और गुरलीन कौर के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद, घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। हताहतों की पुष्टि करते हुए फाजिल्का सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है।

वे सभी तिवाना कलां गांव के रहने वाले थे और करणी खेड़ा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

प्रमुख खबरें

Kota की दूध डेयरी में गैस रिसाव से लगी आग, 19 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत

Prince William भारत दौरे पर आएंगे, दिल्ली में पीएम मोदी से होगी मुलाकात

Goa में Congress और GFP ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन वार्ता शुरू की

Birbhum में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सिपाही पर गोली चलाने का आरोपी रतन शेख