रूसी और चीनी जासूसों की तलाश करने वाले FBI एजेंट पर ट्रंप को अपशब्द कहने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) में पूरा करियर रूसी और चीनी जासूसों की तलाश में बिताने वाले एजेंट पीटर स्ट्रजोक के बारे में खुलासा हुआ है कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में अपमानजनक फोन संदेश भेजे थे। अब पीटर को अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल और संदेश आ रहे हैं। परिवार के सदस्यों को छिप कर बाहर निकलना पड़ रहा है। पीटर ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘अपमानजनक हमलों में निशाना बनाया जाना भयावह है और राष्ट्रपति स्वयं इसमें शामिल हैं।’’ उल्लेखनीय है कि पीटर ने अपनी किताब में एक अनुभवी एजेंट से लेकर अपने उस व्यक्तित्व तक के बारे में लिखा है जिसने ट्रम्प द्वारा एफबीआई का सार्वजनिक रूप से बहिष्कार करने पर आवाज उठाई।

पीटर ने अपने संदेशों पर खेद जताया है। उन्होंने कहा, ‘‘ पर्दे के पीछे जो मैंने अनुभव किया उस पर ऐसे ही टिप्पणी करने के लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं और मैं अपने शब्दों के लिए भी खेद व्यक्त करता हूं जिनसे एजेंसी को नुकसान पहुंचा और हमारे काम को साजिश की तौर पर देखने वालों को अपने हमले बढ़ाने का मौका मिला।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर