FBI ने राष्ट्रपति बाइडन को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2023

प्रोवो। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एजेंट ने बुधवार को मार गिराया। प्राधिकारियों ने बताया कि यूटा के रहने वाले आरोपी को राष्ट्रपति बाइडन के राज्य में पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया। बाइडन पश्चिमी अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। वह बुधवार को न्यू मेक्सिको गए थे और बाद में उनका यूटा आने का कार्यक्रम था। एफबीआई ने एक बयान में बताया कि विशेष एजेंट सॉल्ट लेक सिटी के दक्षिण में स्थित प्रोवो में क्रैग डिलीयु रॉबर्टसन के घर पर वारंट लेकर पहुंचे थे तभी सुबह छह बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी हुई। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के वक्त रॉबर्टसन हथियारबंद था।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट