FBI ने Manjit Singh Bedi को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला, $150,000 इनाम घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 04, 2026

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, चार सितंबर अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने भारत में जन्मे मंजीत सिंह बेदी को सरकारी लाभ योजना में कथित अनियमितताओं में संलिप्तता को लेकर धोखाधड़ी के सर्वाधिक वांछित आरोपियों की सूची में शामिल किया है। एफबीआई के अनुसार, बेदी की वाशिंगटन के टैकोमा में किराने की एक छोटी दुकान थी और वह पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम (एसएनएपी) के तहत उनके सरकारी लाभ कार्ड का इस्तेमाल कर ग्राहकों को खाद्य सामग्री देने के बजाय उन्हें नकद राशि देता था। एफबीआई ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेदी एसएनएपी लाभार्थियों को कथित तौर पर खाद्य सामग्री देने के बजाय उनके ‘इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर’ (ईबीटी) कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें नकद राशि देता था और प्राप्त रकम का आधा हिस्सा अपने पास रखता था।

एफबीआई ने कहा कि उसे अपना पासपोर्ट जमा कराने और वाशिंगटन में ही रहने का आदेश दिया गया था लेकिन बेदी इसके तुरंत बाद सड़क मार्ग से सीमा पार कर कनाडा चला गया और वहां से भारत फरार हो गया। अमेरिका की एक जिला अदालत ने निगरानी की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाए जाने के बाद 21 मई को बेदी के खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

प्रमुख खबरें

संजू सैमसन और Abhishek Sharma के मानसिक नियंत्रण की Sitanshu Kotak ने की तारीफ

अब फुल फॉर्म में आया ईरान, एक ही रात में ठोक डाले 7 जहाज, ट्रंप को फिर चुनौती

36 साल बाद पाकिस्तान बॉर्डर पर रूसी सेना, तालिबान के साथ मिलकर भारी गोलीबारी

Haryana के मंत्री Anil Vij का दावा, Panchkula बैठक के बाद कुछ ही घंटों में खत्म होगी हड़ताल