FD vs SIP: निवेश का कौन सा विकल्प दिलाएगा आपको अधिकतम फायदा?

By Ankit Jaiswal | Oct 29, 2025

निवेश को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह दुविधा रहती है कि सुरक्षित रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर विकल्प है या ज्यादा मुनाफे के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान अपनाना चाहिए। खासकर पहली बार निवेश करने वाले लोग अक्सर इस कंफ्यूजन में होते हैं कि उन्हें अपना पैसा कहां लगाना चाहिए। मौजूद जानकारी के अनुसार निवेश का चुनाव पूरी तरह से आपकी जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश अवधि पर निर्भर करता है।

दूसरी ओर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक अनुशासित तरीका है, जिसमें आप हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं। लंबे समय में यह विकल्प खासकर इक्विटी फंड्स में एफडी की तुलना में कहीं अधिक रिटर्न दे सकता है। इसमें कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है और बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान भी आपका निवेश एवरेज होता रहता है। हालांकि यह मार्केट से जुड़ा होने के कारण जोखिम भरा होता है और यहां रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है। अगर बाजार में गिरावट आती है, तो नुकसान की आशंका भी रहती है। यही वजह है कि SIP आमतौर पर कम से कम 5 साल या उससे अधिक की लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।

मसलन, यदि आपकी प्राथमिकता सुरक्षित और गारंटीकृत रिटर्न है तथा निवेश अवधि छोटी है, तो एफडी एक बेहतर विकल्प साबित होता है। वहीं यदि आप लंबी अवधि में अधिक रिटर्न कमाना चाहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव को झेलने की मानसिक तैयारी रखते हैं, तो SIP कहीं अधिक लाभदायक साबित हो सकता है। कुल मिलाकर निवेश का सही विकल्प चुनने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्य, अवधि और जोखिम सहन करने की क्षमता को समझना बेहद जरूरी है ताकि आप सही निर्णय ले सकें और अपने पैसों से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें हैं।

प्रमुख खबरें

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी